लोकसभा चुनाव : अब थोड़ी देर बाद बिहार पहुंचेगे केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जुमई और बांका में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। इधर बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार अभियान अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। सभी दल के बड़े नेताओं द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष चुनाव प्रचार किया जा रहा है।
वहीं बिहार में पीएम मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री के बाद आज रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बिहार दौरा होने जा रहा है। कन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार के जमुई और बांका में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं,सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इधर, पहले चरण के लिए चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को वर्चुअल माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाना है।
रक्षा मंत्री अब से थोड़ी देर बाद दोपहर 12 बजे सबसे पहले जमुई पहुंचेंगे। वे जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित जनसभा में एनडीए से चिराग रामविलास के उम्मीदवार अरुण भारती के पक्ष में वोट मांगेंगे। इसके बाद श्री सिंह बांका के लिए रवाना हो जायेंगे।
वहीं, बांका के शंभुगंज स्थित हाइ स्कूल मैदान पर दोपहर 2.30 बजे उनकी दूसरी चुनावी जनसभा होगी। दूसरे चरण में निर्धारित बांका लोकसभा सीट से एनडीए ने जदयू के गिरधारी यादव को उम्मीदवार बनाया है। रक्षा मंत्री बांका में जनसभा को संबोधित करने के बाद देवघर होते हुए वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।
Apr 14 2024, 17:51